Breaking News

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता महामारी में कर रहे सेवा भावना से काम

  • भाजपा युवा मोर्चा का प्रयास सराहनीय:दीपक प्रकाश

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कोरोना संकट के बीच अपने जान की बाजी लगाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा कार्य मे जुटे हैं।उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।श्री प्रकाश आज भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की ओर से ज़रूरतमंद मरीज़ों के घर तक नि शुल्क ऑक्सीजन कैन पहुँचाने की सेवा का शुभारंभ कर रहे थे।

दीपक प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि जब किसी मरीज़ को अचानक ऑक्सीजन की ज़रूरत होती है और एंबुलेंस के आने तक यह तुरंत में साँस लेने के लिए यह एक संजीवनी का काम करेगी ।

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के हेल्पलाइन नंबर +91 81029 25807 पर जो भी मरीज़ या उनके परिजन फ़ोन करेंगे उन्हें यह ऑक्सीजन कैन उनके घर तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नि शुल्क पहुँचाएँगे । इस मौक़े पर राँची महानगर के अध्यक्ष केकेगुप्ता ,भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह , सूर्य प्रभात प्रदेश मंत्री पवन पासवान प्रदेश कार्यालय साह मंत्री अश्मित सिंह सेठी ,रोमित नरायन राहुल सिन्हा चंकि उपस्थित थे ।

Check Also

रांची में 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान रैली ऐतिहासिक होगी

🔊 Listen to this रांचीl आगामी 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान रैली को लेकर आज …