Breaking News

किसान विरोधी नीति के खिलाफ भाजपा ने दिया वर्चुअल धरना

  • किसानों का बकाया राशि शीघ्र भुगतान करे सरकारः नारायण दास

देवघर । भारतीय जनता पार्टी की ओर से झारखंड प्रदेश कमेटी के निर्देश पर किसान, युवा व महिला विरोधी हेमंत सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन वर्चुअल तरीके से कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने किया। मौके पर फेसबुक लाइव के माध्यम से भाजपा ने झारखंड सरकार का विरोध किया। जिलाध्यक्ष नारायण दास ने कहा कि झारखंड सरकार किसान विरोधी सरकार है। सरकार ने किसान का धान नहीं खरीदा और जो धान खरीदा उसका राशि भी किसानों को अब तक नहीं दी गई है। इससे किसान की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। बहुत से किसान बीमार है और पैसे के अभाव में उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। खेती के लिए बीज वितरण नहीं है कर रही है।सरकार उन्हें उनकी राशि भुगतान करें।

भाजपा की मुख्य मांग किसानों के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करे। मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर नवंबर महीने में धान की खरीद प्रदेश के किसानों से की गई। 8 दिन बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने धान खरीद पर रोक लगा दी और उन्होंने कहा की धान अभी गीले हैं, धान जब सूखेगा तब खरीदा जायेगा। नवंबर माह में खरीदे धान के मूल्य का अभी तक किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। कहीं कहीं पे किसानों को आधे राशि का भुगतान किया गया है। धान बोने का समय आ गया है, अधिकांशतः किसान इस आशा और भरोसा में रहे की शेष धान जो घरों में बचे हैं वो सरकार खरीदेगी।

लेकिन धान नहीं खरीद होने के कारण या तो किसान औने पौने दामों में धान को बिचौलियों के हाथो में बेच डाला या धान किसानों के घर में सड़ रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में किसानों के बीच विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है और किसान काफी हताश और निराश हैं। ग्रामीण क्षेत्रो में भी कोरोना काफी तेजी से पांव पसार रहा है। किसान पैसे के आभाव में इलाज नहीं करा पा रहे हैं और आने वाले समय में धान के बीज की खरीददारी कैसे कर पाएंगे।

धरना प्रदर्शन में देवघर के विधायक सह जिलाध्यक्ष नारायण दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, रीता चौरसिया, राकेश नरौने, अधीर चंद्र भैया, चंद्रशेखर खवाड़े, पंकज सिंह भदोरिया, सचिन सुलतानिया प्रभाकर शांडिल्य, धनंजय कुमार, दिलीप सिंह, रूपा केसरी, प्रज्ञा झा, राजीव रंजन, बबलू राव, अमृत मिश्रा, राजन सिंह, विजया सिंह, सौरभ कश्यप, रवि तिवारी एवं जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, मंच मोर्चा के जिलाध्यक्ष शामिल हुए।

Check Also

मृतक मनतजीर आलम के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करें पलामू पुलिस: रूचिर तिवारी

🔊 Listen to this मेदनीनगरlआज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य …