Breaking News

भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव ने महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

साहिबगंज:-भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव ने स्वामी विवेकानंद चौक विधायक कार्यालय में प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा की साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूप तिर्की की मृत्यु संदिग्ध तरीके से हुई हैं।जो कि उच्चस्तरीय जांच का विषय हैं।रूपा तिर्की की माँ और परिवार वाले ने आरोप लगाया हैं।कि जिस अवस्था में उसका शव उसके कमरे में लटका हुआ था।ये आत्महत्या नहीं हैं ये साजिश के तहत उसको मौत का घाट उतार दिया गया।परिवार वाले का आरोप हैं की उसे लगातार उसके नजदीकी पुलिस अधिकारी व कुछ लोग द्वारा उसे प्रत्याड़ित किया जाता था।जिसके वजह से वो कुछ दिनों से काफी परेशान थी।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने भी रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत पर साहिबगंज जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से कहा था कि उसके परिवार वाले का आरोप का उच्चस्तरीय जांच की जाय।भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अभी तक इस गंभीर विषयों पर बोलने से हट रहे हैं जब कि वह अपने आप को आदिवासियों का मुख्यमंत्री कहने वाले आज एक होनहार आदिवासी पुलिस ऑफिसर के संदिग्ध मौत पर चुप्पी साधे हुए हैं।जब कि उन्ही के पार्टी के विधायक लगातार मांग कर रहे हैं कि इस गंभीर विषयों का जांच सीबीआई से कराई जाय।

मगर अभी तक मुख्यमंत्री या सरकार के कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति इस विषय पर बोलने से कतरा रहे हैं।जब किसी राज्य से पुलिस सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा ये आप जान सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व हमारी पार्टी के विधायक गण लगातार मांग कर रहे हैं कि रूपा तिर्की की मृत्यु का सीबीआई जांच करायी जाय व आरोपी को सलाखें के पीछे भेजा जाय।जब से झारखंड में हेमन्त सोरेन की सरकार का गठन हुआ हैं,लगातार आदिवासियों पर अत्याचार की खबर आती रहती हैं मगर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को चुनाव के समय आदिवासी याद आते हैं।प्रेस वार्ता में नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह मौजूद था।

Check Also

मृतक मनतजीर आलम के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करें पलामू पुलिस: रूचिर तिवारी

🔊 Listen to this मेदनीनगरlआज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य …