Breaking News

किसान विरोधी तीनों काला कानून के विरोध में भारत बंद सफल: महेंद्र पाठक

  • संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का भारत बंद

रामगढ़। आज शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर रामगढ़ के कुजु नया मोड़ चौक पर सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक चक्का जाम किया गया। जाम का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य के सहायक सचिव किसान समन्वय संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक महेंद्र पाठक, सुशील स्वतंत्र, किसान संग्राम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गोप , भाकपा माले के सोहराय किषकु , करमा माँझी के नेतृत्व में चक्का जाम सफल रहा।

वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि, केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा लाए गए तीनों किसान विरोधी काला कानून के विरोध में, न्यूनतम समर्थन मूल्य के गारंटी के लिए कानून बनाने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करने, श्रम कानून के चार कोड वापस लेने, निजीकरण पर रोक लगाने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, की मांगों को लेकर देश के 370 किसान संगठनों, दर्जनों राजनीतिक दलों के लोग भारत बंद के सफल बनाने में सड़कों पर उतरे, आज कुजु नया मोड़ चौक में बंद पूरी तरह से सफल रहा.

भारत बंद को सफल बनाने में भाकपा नेता महेंद्र पाठक, सुशील स्वतंत्र, मासस के राजेन्द्र गोप भाकपा माले के सोहराई किषकु करमा माँझी, भाकपा के साबिर अंसारी , मजदुर नेता राजेंद्र प्रसाद, किशोरी प्रसाद गुप्ता, प्रखंड सचिव मेवालाल प्रसाद, कयुम मल्लिक, बबलु उराव , छोटेलाल लाल मुंडा, कुलेश्वर मेहता ,चंद्र भानु प्रताप, मेमन यादव, कोलेश्वर भुईया, दिनेश तुरी , गणेश तुरी , रामप्रसाद सिह , रोहन लाल महतो, सुशील कुमार ,दशरथ राम, देवचरण पासी, फुलेश्वर प्रसाद, समलाल मेहता ,बबलु राम, छोटेलाल करमाली ,ईमरान अंसारी, संजय गोयनका, पवन पासी, देवचंद पासी, छोटेलाल मुंडा, सहीद अंसारी, आरडी माँझी, गणेश महतो, करमा माँझी, जग लाल , कार्तिक माँझी, प्रभु गोप , सुखराम बेदीया, लोदो मुंडा, मजहर रेन, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

Check Also

जब राजनीति विज्ञान से प्रोफ़ेसर बना जा सकता है तो +2 शिक्षक क्यों नहीं ?

🔊 Listen to this राज्य के +2 विद्यालयों में राजनीति विज्ञान शिक्षक को शामिल करने …